25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों से की मारपीट

नोएडा, 22 नवंबर (आईएएनएस)| नोएडा में एक वीडियो सामने आया है जिसके मुताबिक शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने एक रेस्टोरेंट के अंदर जाकर उसके कर्मचारियों से मारपीट की है। इस मारपीट का वीडियो वहां मौजूद कर्मचारियों ने बना लिया था। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 41 धन्नूराम स्वीट्स का ये पूरा मामला है। मामले के मुताबिक छेने का रसगुल्ला खाने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे खराब बताया था। जिसके बाद कर्मचारियों ने उसे बदलने की भी बात की थी। लेकिन पुलिसकर्मी गुस्से में आग बबूला हो गए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।रेस्त्रां मालिक ने बताया पुलिसकर्मी ने खुद को सेक्टर 49 थाना पर तैनात होना बताया था। पूरा मामला सेक्टर 39 थाना क्षेत्र का है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment