September 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

फीफा विश्व कप : डेनमार्क-ट्यूनिशिया के बीच 0-0 से ड्रॉ मैच

दोहा, 22 नवंबर (आईएएनएस)| अल रेयान में एजुकेशन सिटी स्टेडियम में मंगलवार को फीफा विश्व कप 2022 का छठा मैच डेनमार्क और ट्यूनिशिया के बीच 0-0 ड्रॉ पर समाप्त हुआ। यह अभी तक टूर्नामेंट का पहला मैच था, जहां दोनों ही टीमें गोल करने में विफल रही। इस मैच में ज्यादातर मौकों पर डेनमार्क ने बाजी मारी, क्योंकि उन्होंने गेंद को अपने पास अधिकतम समय तक रखा। डेनिश खिलाड़ियों ने गोल मारने के मौके भी ट्यूनिशिया के मुकाबले में ज्यादा बनाए। लेकिन फिर भी वे विपक्षी टीम के डिफेंडरों को भेद नहीं सकें। डेनमार्क के स्टार क्रिश्चियन एरिक्सन ने बेहतरीन खेल दिखाया और गोल दागने के अधिक अवसर बनाए।

पहले हाफ में दोनों ही टीमें शुरू से हमला करते नजर आईं, लेकिन डेनमार्क और टयूनिशिया ने एक-दूसरे के पाले में घुसकर गोल करने के कई मौके बनाए। दोनों ही टीमों के डिफेंडरों और गोलकीपर ने बेहतरीन काम किया। इस कारण, पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही।

दूसरे हाफ में भी कुछ ऐसा ही स्कोर रहा, लेकिन इस हाफ में दोनों ही टीमों द्वारा अधिक हमले देखे गए। डेनमार्क पजेशन, पास और एक्यूरेसी में आगे रहा, क्योंकि ज्यादातर मौकों पर ट्यूनिशिया पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। अंत में यह मैच टूर्नामेंट का ऐसा मुकाबला साबित हुआ, जहां दोनों ही टीमें गोल दागे में असफल रही और मैच 0-0 से ड्रॉ रहा।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading