32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

68 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 22वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

ग्रेटर नोएडा, 23 नवंबर (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक सोसाइटी से 68 साल की बुजुर्ग महिला ने 22वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चेरी काउंटी सोसाइटी में रहती थीं। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस इससे शुरूआती तौर पर डिप्रेशन में उठाया हुआ कदम मानते हुए जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 2.50 बजे एक महिला सुदेसना जाना, पत्नी सुंदरी मोहन जाना, उम्र करीब 68 वर्ष, के अपने सोसाइटी चेरी काउंटी से कूदने की सूचना मिली। ये महिला सोसाइटी के टावर बी 3/2205 में रहती थीं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला अपनी बेटी प्रियंका जाना व दामाद तुषार कांत तरफदार के साथ वर्ष 2015 से यहां रह रहीं थी।

अन्य ख़बरें

मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित : सीपीआरओ स्वप्निल नीला

Newsdesk

नीट री-एग्जामिनेशन में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: कैबिनेट सेक्रेटरी

Newsdesk

एनडीए के पहले महिला बैच की 14 कैडेट बनेंगी अधिकारी, 9 थलसेना और 5 वायुसेना में होंगी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading