24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

लाइकी, बिगो लाइव, टिकटॉक ने सरकार के फैसले का समर्थन किया

The flipside side of banning TikTok.

नई दिल्ली, 2 जुलाई | शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म लाइकी ने गुरुवार को कहा कि उसने एप्पल स्टोर और गूगल प्ले से अस्थायी रूप से एप को हटा दिया है और भारत में अपनी सेवा को निलंबित कर दिया है। भारत सरकार ने लाइकी, बिगो लाइव और टिकटॉक सहित 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “हम भारत सरकार के आदेश का सम्मान करते हैं और हमने गूगल प्ले और एप्पल स्टोर से लाइकी को अस्थायी रूप से हटा दिया है और भारत में सेवा को निलंबित कर दिया है।”

लाइकी ने कहा, “हमारे लिए स्थानीय कानूनों के साथ-साथ यूजर्स की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा प्राथमिक है।”

इसी कंपनी के एक अन्य उत्पाद बिगो लाइव ने भी कहा कि वे सरकार के आदेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने गूगल प्लेस्टोर और एप्पल स्टोर से एप को हटा दिया है।

इस बीच, चीन स्थित बाइटडांस के एक अन्य शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने कहा कि वे सरकार के निर्देशों का समर्थन कर रहे हैं, और उन्होंने कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जैसा कि मीडिया के एक हिस्से में बताया गया है।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment