24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया टिकटॉक का देसी विकल्प ऐप ‘चिंगारी’

Social app Chingari.

बेंगलुरु, 3 जुलाई | चीनी टिकटॉक का देसी विकल्प सोशल एप चिंगारी के संस्थापकों ने शुक्रवार को कहा कि उनके एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से भी अधिक बार डाउनलोड कर लिया गया है। साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स एप से जुड़ने की शुरुआत कर रहे हैं।

यह प्ले स्टोर पर एक सप्ताह से भी अधिक समय तक दो मुफ्त ऐप में शीर्ष पर रहा है।

इस एप के सह-संस्थापक बिस्वात्मा नायक ने कहा, “हमारे रिटेंशन नंबर और ऐप से प्रतिदिन जुड़ाव का समय भी ठोस वृद्धि का कारण बन रहा है। हमारी टीम हमारे सभी ग्राहकों को एक सहज अनुभव प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।”

इससे पहले यह ऐप महज 10 दिनों में 30 लाख डाउनलोड पर पहुंच गया और करीब 72 घंटों में 500,000 बार डाउनलोड हो चुका है।

सह-संस्थापक और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर सुमित घोष ने कहा, “हम सभी टिकटॉक यूजर्स का 100 प्रतिशत ‘मेड इन इंडिया’ ऐप चिंगारी पर स्वागत करना चाहते हैं और इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।”

यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल, और तेलुगू जैसी भाषाओं में उपलब्ध है।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment