30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिनदहाड़े 1.40 करोड़ की चोरी, 100 किलो की तिजोरी भी ले गए

ग्रेटर नोएडा, 26 नवंबर (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में शुक्रवार दिनदहाड़े चोरों ने एक विला से एक करोड़ से ज्यादा का माल चोरी कर लिया। चोरों ने 100 किलो के आसपास की वजनी तिजोरी को भी चुरा लिया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद बिसरख थाना पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। चोरी शुक्रवार सुबह 11:30 से दोपहर बाद 3 के बीच में हुई। दिल्ली की एक मीडिया कंपनी में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) के विला से शुक्रवार दोपहर 1.4 करोड़ से अधिक की नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ली गई है। वारदात के वक्त सीएफओ कंपनी में थे और परिजन पैतृक गांव गए हुए थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली क्षेत्र की सोसाइटी के विला में शशिभूषण राय अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली से प्रकाशित होने वाले एक समाचार पत्र में सीएफओ है। 12 नवंबर को सीएफओ अपने परिवार के साथ मऊ स्थित अपने पैतृक गांव गए थे, जहां पर उन्होंने अपना मकान बेचा था। रुपए लेकर 21 नवंबर को वो लौट आए थे, जबकि पत्नी बच्चे गांव में ही हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी चले गए। घर में मौजूद रिश्तेदार भी बाहर थे। इसी दौरान चोर उनके मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और 1.40 करोड़ से अधिक की नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ले गए।

पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए 5 टीमें गठित की है। टीम आसपास के सीसीटीवी को चेक कर रही है।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading