September 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

हॉकी : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-4 से हराया, 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त

एडिलेड, 27 नवंबर (आईएएनएस)| डोमिनेंट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेट स्टेडियम में भारत को 7-4 से हराकर पांच मैचों की हॉकी श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम एक प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ शीर्ष पर रहा, जिसमें एडी ओकेनडेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 400 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे किए। यह जीत शनिवार को पहले मैच में उनकी 5-4 से जीत के बाद आई है, इस प्रकार पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले ली है।

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (3′, 60′ मिनट), हार्दिक सिंह (25′ मिनट) और राहील मोहम्मद (36′ मिनट) ने गोल किए, जबकि ब्लेक गोवर्स (12′, 27′, 53′ मिनट) ने गोलों की हैट्रिक लगाई, जैक वेल्च (17′, 24′ मिनट) ने गोल दागे, जैकब एंडरसन (48′) और जेक वेटन (49′) ने मेजबान टीम के लिए गोल किए।

भारत के पास अभी भी तीन मैच बाकी हैं, जहां वह ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ वापसी कर सकता है। हालांकि कंगारुओं को उन्हीं की सरजमीं पर हराना उनके लिए आसान नहीं है।

अन्य ख़बरें

सीपीएल 2026: दासुन शनाका का ऐतिहासिक शतक, सेंट किट्स ने सेंट लूसिया को 137 रन से हराया वार्नर

Newsdesk

लंदन स्क्वैश क्लासिक: अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में, शिवसंगरी से अगला मुकाबला

Newsdesk

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading