24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बेंगलुरू पुलिस ने वेश्यालय से 27 महिलाओं को बचाया, दलाल समेत 3 गिरफ्तार

बेंगलुरू, 3 जुलाई | यहां की सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुरुवार रात शहर के एक वेश्यालय पर छापा मारकर वहां से 27 महिलाओं को बचाया है। सीसीबी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुलदीप जैन ने आईएएनएस को बताया, “गुरुवार की रात सहायक पुलिस आयुक्त मुदवी के नेतृत्व में सीसीबी महिला विंग की टीम ने वेश्यावृत्ति के एक रैकेट का पता लगाया और एक बड़े वेश्यालय पर छापा मारा।”

जैन ने आगे बताया कि बचाई गई महिलाओं में नेपाल और पंजाब की नौ-नौ महिलाएं, दिल्ली की चार, महाराष्ट्र की दो, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की एक-एक हैं।

जैन ने कहा, “मुख्य दलाल (राजस्थान का मूल निवासी) योगेश और दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।”

शहर में पुट्टनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर मुख्य रूप से उत्तरी राज्यों की महिलाओं के साथ योगेश यहां वेश्यालय चला रहा था।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment