November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रदूषण फैलाने पर विवो कंपनी पर 25 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा, 28 नवंबर (आईएएनएस)| प्रदूषण फैलाने वालों पर विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा स्थित विवो मोबाइल की मैन्युफैक्च रिंग यूनिट पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी प्रदूषण फैलाने का काम कर रही थी। इस पर मौके पर जाकर अधिकारियों ने जांच की और 25 लाख का जुर्माना लगाया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से ग्रेप का उल्लंघन किए जाने पर विवो मोबाइल कंपनी के निर्माणाधीन उत्पादन यूनिट पर प्रदूषण फैलाने पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेकजोन चार स्थित एक आवासीय परिसर और टेकजोन चार स्थित श्री राम यूनिवर्सल स्कूल पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ग्रेटर नोएडा राधे श्याम ने बताया कि ग्रेप के स्टेज तीन के नियम लागू हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है। प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 24 में मेसर्स विवो इंडिया मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उत्पादन यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों ने जाकर वहां जांच की और प्रदूषण का दोषी पाए जाने पर जुर्माना लगाया।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment