24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

तुर्की के राष्ट्रपति ने इस्लामिक देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का किया आग्रह

इस्तांबुल, 29 नवंबर (आईएएनएस)| तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने वैश्विक आर्थिक मंदी की बढ़ती चिंताओं के बीच इस्लामिक देशों के बीच मजबूत व्यापार और आर्थिक सहयोग का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, “इस्तांबुल में इस्लामिक सहयोग संगठन (सीओमसीईसी) की आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग के लिए स्थायी समिति के 38वें मंत्रिस्तरीय सत्र के उद्घाटन भाषण में एर्दोगन ने सोमवार को कहा कि दुनिया के आर्थिक संकट अभी खत्म नहीं हुए हैं।”

राज्य द्वारा संचालित अनादोलु एजेंसी ने उनके हवाले से कहा, “वैश्विक मंदी की उम्मीदें दुनिया भर में बढ़ रही हैं, यह दर्शाता है कि सुरंग के अंत में प्रकाश अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है।”

उन्होंने कहा, “इस्लामी देशों के रूप में हमारे व्यापार और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाना इस संकट को एक अवसर में बदलने के प्रयासों में योगदान देगा।”

मीडिया रिपोटरें के अनुसार मंत्रीस्तरीय उडटउएउ समिति की बैठक के एजेंडे में परिवहन और संचार में सुधार, टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी पर्यटन क्षेत्रों का विकास, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृषि उत्पादकता में वृद्धि और डिजिटल परिवर्तन पर सहयोग शामिल है।

वैश्विक खाद्य संकट को कम करने के लिए तुर्की के प्रयासों की ओर मुड़ते हुए, एर्दोगन ने कहा, “हम मानते हैं कि ब्लैक सी ग्रेन कॉरिडोर समझौते के विस्तार से पीड़ा कम होगी, विशेष रूप से हमारे अफ्रीकी भाइयों की।”

तुर्की, रूस, यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र द्वारा जुलाई के अंत में हस्ताक्षर किए गए ऐतिहासिक सौदे के बाद 11 मिलियन टन से अधिक अनाज और खाद्य पदार्थों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचाया गया। 19 नवंबर को समझौते को 120 दिनों के लिए नवीनीकृत किया गया था।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना ‘शर्मनाक’: लूला

Newsdesk

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

Newsdesk

Leave a Comment