November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे खराब

नोएडा, 29 नवंबर (आईएएनएस)| प्रदूषण विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सोमवार को 382 के स्तर पर पहुंच गया था। आज ग्रेटर नोएडा में स्थिति बद से बदतर हो गई। एक्यूआई 414 के पार पहुंच गया है। नॉलेज पार्क 5 में एक्यूआई 430 पहुंच गया है। दिल्ली एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे ज्यादा खराब पाई गई। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कहीं फिर से ग्रेप 4 के नियमों को लागू ना करना पड़ जाए।

सोमवार को प्रदूषण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 382 के स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह से दिल्ली और नोएडा का एक्यूआई 333 और 330 रहा। आज दिल्ली में 356, गाजियाबाद में 333 एक्यूआई मापा गया है। प्रदूषण विभाग के जानकारों के मुताबिक जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे प्रदूषण की समस्या भी बढ़ती जाएगी।

Rising pollution crisis deepens again, Greater Noida’s air is worst in NCR.

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment