July 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

मेरे चार सेमीफाइनलिस्ट ब्राजील, अर्जेंटीना, बेल्जियम और इंग्लैंड हैं : वायने रूनी

नयी दिल्ली, 29 नवम्बर (आईएएनएस)| महान फुटबॉलर वायने रूनी और लुईस फिगो ने कहा है कि ब्राजील और अर्जेंटीना फीफा विश्व कप कतर 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।

ब्राजील ने विश्व कप में शानदार शुरूआत की है और अपने दोनों ग्रुप मैचों में सर्बिया (2-0) और स्विट्जरलैंड (1-0) को हराया है।

दूसरी तरफ अर्जेंटीना ने खराब शुरूआत की और उसे अपने पहले मैच में सऊदी अरब से 1-2 से हारना पड़ा लेकिन उसने जोरदार वापसी करते हुए अगले मैच में मैक्सिको को 2-0 से हरा दिया।

स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर वीसा मैच सेंटर के दौरान चर्चा करते हुए दोनों लीजेंड्स ने अपने सेमीफाइनलिस्ट चुने।

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर ने कहा, “मेरे चार सेमीफाइनलिस्ट्स ब्राजील, अर्जेंटीना, बेल्जियम और इंग्लैंड हैं।”

पुर्तगाल के पूर्व फुटबॉलर फिगो ने सेमीफाइनल के लिए ब्राजील, स्पेन, अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स को चुना।

अन्य ख़बरें

15 साल और 121 दिन की उम्र में दूसरा अर्धशतक, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का रिकॉर्ड

Newsdesk

हम कोशिश करते हैं कि वैभव सोशल मीडिया से ज्यादा ध्यान क्रिकेट पर दे : ईशान किशन

Newsdesk

एफआईएच यूथ हॉकी5एस: भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading