28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रेलवे निजीकरण के विरोध में युवा कांग्रेस ने कमीज उतारकर प्रदर्शन किया

New Delhi: Youth Congress activists stage a demonstration against privatisation in the Railways, in New Delhi on July 3, 2020. The Railways on Wednesday announced that it has invited requests for qualifications for private participation in passenger train operations on 109 pairs of routes through 151 modern trains. It said that it plans to allow private entities to operate passenger trains and the project would entail private sector investment of about Rs 30,000 crore. According to the railway ministry, this is the first initiative for private investment for running passenger trains on the Indian Railways network. The move was initiated last year with the introduction of the Lucknow-Delhi Tejas Express by the Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC).

नई दिल्ली, 3 जुलाई | कांग्रेस की युवा इकाई ने चुनिंदा रेल मार्गो पर ट्रेन चलाने के लिए निजी इकाइयों को अनुमति दिए जाने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को यहां कमीज उतारकर (शर्टलेस) प्रदर्शन किया।

भारतीय रेलवे के निजीकरण के खिलाफ सरकार द्वारा चुनिंदा मार्गो पर निजी ट्रेनों को चलाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं, जिसे लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस ने एक बयान में कहा, “जबसे वर्तमान भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार 2014 से सत्ता में आई है, तभी से कई सार्वजनिक उपक्रम और सरकारी संपत्ति निजीकरण की ओर बढ़ गई है।”

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने कहा कि सरकार रेलवे को एक निजी व्यवसाय में बदलने का प्रयास कर रही है, जबकि आम आदमी के लिए रेलवे यात्रा का सबसे सस्ता साधन है, जिसे सार्वजनिक सेवा के तौर पर ही बने रहना चाहिए। यही वजह है कि युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड मुख्यालय में एक प्रतीकात्मक शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के इस कदम का विरोध किया।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र में गरीब-विरोधी सरकार लगातार भारतीय रेलवे के निजीकरण की ओर बढ़ रही है, जिससे धीरे-धीरे ट्रेनें आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।

अन्य ख़बरें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading