27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

बिग बॉस के घर फिर पहुंचीं राखी सावंत, ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत फिर चर्चा में हैं और इस बार उन्हें सुर्खियों में लेकर आया है बिग बॉस। दरअसल, वह एक बार फिर इस शो में नजर आने वाली हैं। राखी शो के अलग-अलग सीजन में नजर आ चुकी हैं। टीआरपी बढ़ाने के लिए खुद निर्माता भी उन्हें बिग बॉस का हिस्सा बनाने से नहीं चूकते, लेकिन इस बार कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है।राखी ने इस बार बिग बॉस मराठी 4 में एंट्री की है। चैनल ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें उन्हें बिग बॉस मराठी के घर में विशाल निकम के साथ एंट्री करते देखा जा सकता है, जिन्होंने बिग बॉस मराठी 3 जीता था। बिग बॉस मराठी 3 से लोकप्रिय हुईं मीरा जगन्नाथ और आरोह वेलांकर ने भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। राखी ने बिग बॉस घर में आते ही कहा, मैं इन सब की मां हूं।बिग बॉस मराठी बिग बॉस का मराठी वर्जन है, जिसका प्रसारण कलर्स मराठी पर होता है। महेश मांजरेकर पिछले तीन सीजन से इसके होस्ट हैं। फिलहाल इस शो का चौथा सीजन चल रहा है। 2018 में शो के मराठी वर्जन की शुरुआत हुई थी। दर्शक प्रोमो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे पता है कि राखी हर बिग बॉस टीम के लिए उनका प्लान बी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि जब टीआरपी नीचे जाती है तो राखी हाजिर हो जाती हैं। एक ने कमेंट किया, वाह, और इंतजार नहीं होता। जब-जब राखी बिग बॉस में आई हैं, उन्होंने धमाल मचाया है, इसलिए एक बार फिर उन्हें शो में देख दर्शक बेसब्र हो उठे हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में राखी ने कहा था, मैं बिग बॉस में जा रही हूं। मैं तो चैनल की कर्मचारी हूं। वे मुझे जहां बोलते हैं, मैं वहां चली जाती हूं। इस बार मैं बिग बॉस हिंदी में नहीं, बल्कि बिग बॉस मराठी में जा रही हूं।अब देखना होगा कि बिग बॉस मराठी में जाकर राखी क्या करती हैं। बिग बॉस 14 और बिग बॉस 15 में दर्शकों ने उन्हें ड्रामा और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज बताया था। जब से बिग बॉस 16 शुरू हुआ है, कयास लगाए जा रहे थे कि इसमें राखी की एंट्री हो सकती है। वह भी कई बार हिंट दे चुकी थीं कि शो में उनका बुलावा आने वाला है। राखी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बिग बॉस 16 में अकेली नहीं आएंगी, बल्कि अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ एंट्री लेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि सबसे पहले वह वहां पहुंचकर सौंदर्या शर्मा की बैंड बजाएंगी।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

तनुश्री दत्ता का ‘वेटरन’ शब्द पर निशाना, कहा- ‘उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading