24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजराइल ने क्रूज मिसाइल का पता लगाने की प्रणाली का किया विकास

जेरूसलम, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)| इजरायल कि नौसेना ने क्रूज मिसाइल को रोकने के लिए लंबी दूरी की मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बुधवार को परीक्षण के दौरान लंबी दूरी के इंटरसेप्टर को सा’आर 6-श्रेणी के युद्धपोत पर लगाया गया था, जिसने एक उन्नत क्रूज मिसाइल का पता लगाया और उसे रोका।

मिसाइल इंटरसेप्टर का सफल प्रक्षेपण इजराइल के मिसाइल रक्षा प्रणाली के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

बराम नाम के इंटरसेप्टर सिस्टम में उन्नत रडार, एक हथियार प्रणाली और एक लंबी दूरी का इंटरसेप्टर शामिल है।

इसे हवाई खतरों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading