November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विस्फोट में टीएमसी नेता सहित दो लोगों की मौत

कोताई (पूर्वी मेदिनीपुर) 03 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात हुए शक्तिशाली विस्फोट में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बूथ स्तर के नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बम विस्फोट पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में टीएमसी के बूथ स्तर के नेता राजकुमार मन्ना के घर नरूबिला गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ1।
मारे गए लोगों में राजकुमार मन्ना का अधजला शव आज सुबह विस्फोट स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि पहले शव से लगभग 500 मीटर दूर एक और जला हुआ शव मिला जिसकी पहचान विश्वजीत गायेन के रूप में हुई तथा एक अन्य देबकुमार मन्ना बम विस्फोट में घायल हुआ था उसकी हालत गंभीर है।
भगवानपुर निर्वाचन क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रवींद्रनाथ मैती ने आरोप लगाया कि कल रात टीएमसी नेता के घर में देशी बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
भाजपा नेता विस्फोट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच की मांग की।
पुलिस , बम दस्ता और फोरिंसिक टीम विस्फोट की जांच करने के लिए सुबह घटनास्थल पहुंची।
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी आज कोताई के पूर्वी मेदिनपुर में एक जनसभा को संबोधित करने वाले है जोकि घटनास्थल से 40 किलोमीटर दूर है।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Newsdesk

तहसील न्यायालयों में अनधिकृत पैरवी पर रोक लगाने की मांग, लॉयर्स फोरम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

जिले में संचालित गौशालाओं का अनुदान प्रतिमाह भुगतान कराना सुनिश्चित करें उपसंचालक पशु चिकित्सा- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment