23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

शराब के नशे में धुत रईसजादों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर चढ़ाई थार, बचने के बाद पीटा, 3 गिरफ्तार, 1 फरार

नोएडा, 7 दिसंबर (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 126 पुलिस ने डयूटी पर तैनात ट्रेफिक पुलिस कर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना बीती रात की है। सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे। इन्होंने अपनी कार पहले ट्रैफिक पुलिस कर्मी चढ़ाने की कोशिश की। उसके बच जाने पर दोबारा इन्होंने उसे वापस आकर जमकर पीटा।

थाना सेक्टर-126 नोएडा में चरखा गोलचक्कर पर ट्रैफिक डयूटी कर रहे पुलिस कर्मी आयुष को ट्रैफिक कन्ट्रोल करते समय एक थार (डीएल 11 सीडी 8008) जिसमें 4 युवक सवार थे, उन्होंने पुलिसकर्मी आयूष द्वारा रूके हुए ट्रैफिक की तरफ से रोकने का ईशारा किया गया कार के चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और आयुष को टक्कर मारकर जाते समय गाली देते हुए भाग गये।

मामला यहां नहीं थमा, कुछ देर बाद आरोपी गाड़ी लेकर वापस आये और फिर पुलिस कर्मी आयुष पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया और उसके साथ मारपीट की। मौके पर जमा भीड़ और पुलिस ने कार सवार 3 लड़कों को पकड़ लिया। इसको लेकर थाना सेक्टर 126 पर मुकदमा दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने पकड़े गए तीन लड़कों की पहचान करते हुए 1-हर्ष लाकरा पुत्र बिजेन्द्र लाकरा, 2- कविश खन्ना पुत्र राजीव खन्ना, 3- आर्यन नेगी पुत्र प्रकाश सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने घटना में इस्तेमाल थार को सीज कर दिया है। पुलिस इस मामले में फरार एक अभियुक्त की तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment