September 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गोविंदा नाम मेरा का डायलॉग प्रोमो जारी, मस्ती में दिखे विक्की कौशल

अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा 16 दिसंबर को सीधे डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। शशांक खैतान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि इसके निर्माण की जिम्मेदारी करण जौहर ने संभाली है। अब मेकर्स ने फिल्म का एक डायलॉग प्रोमो शेयर किया है, जिसमें विक्की मस्ती भरे अंदाज में दिखे हैं। इसमें विक्की के साथ-साथ फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियां भूमि पेडऩेकर और कियारा आडवाणी नजर आई हैं। डिज्नी+ हॉटस्टार के आधिकारिक यूट्यूब हैंडल पर फिल्म का प्रोमो रिलीज किया गया है। गोविंदा का किरदार निभा रहे विक्की किसी मामले को लेकर कोर्ट में खड़े नजर आए। फिर अगले सीन में उनकी पत्नी की भूमिका निभा रहीं भूमि की एंट्री होती है। वह गोविंदा को दो कप चाय बनाने का आदेश देती हुई नजर आईं। गोविंदा नाम मेरा एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है, जो मसालेदार एंटरटेनर साबित हो सकती है।

अन्य ख़बरें

अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है

Newsdesk

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading