29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगने वाले 3 तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

गाजियाबाद, 14 दिसंबर (आईएएनएस)| गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के मालिक को धमका कर रंगदारी वसूलने वाले तीन तथाकथित पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लोनी में मैक्स स्क्वायर अस्पताल के मालिक जितेंद्र यादव ने थाने में आकर लिखित शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के लोनी में अस्पताल चलाने वाले जितेंद्र यादव ने 13 दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि पत्रकार मौसम खान, राधेश्याम, दीपक और सुनील शर्मा उनके अस्पताल में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को खबर चलाकर बदनाम करने के नाम पर उनसे 1 लाख की डिमांड की थी। जिसमें से 20 हजार मिलने के बाद उन्होंने बाकी के पैसों समय पर ना मिलने से जितेंद्र यादव को जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल को बंद करवाने की भी धमकी दी। आरोप है की ये लोग बार बार अस्पताल के मालिक को धमका रहे थे।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मौसम अली, दीपक और राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। इनके वांछित साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पुलिस को पता चला कि अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर को बदनाम करने के नाम पर इन्होंने 100000 की डिमांड की थी। जिसमें से बचे हुए पैसे समय पर न मिलने से यह अस्पताल के मालिक को डरा धमका रहे थे।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment