35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

ओडिशा में जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुवनेश्वर, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)| ओडिशा के कटक जिले में जादू-टोना करने के शक में एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। कटक जिले के तंगी थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव में बुधवार देर रात यह चौंकाने वाली घटना हुई। मृतका की पहचान मीना के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने जादू-टोना करने के शक में मीना की हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने अपने पड़ोसी बेगुन पूर्ति पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए तंगी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी व उसके परिजन अज्ञात बीमारी से ग्रसित हैं। पीड़िता के बेटे का आरोप है कि मां पर काला जादू करने का शक होने पर बेगुन पूर्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वारादत को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

बाद में तंगी पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और मुख्य आरोपी को पकड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading