September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली एसिड हमला : 3 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को 17 वर्षीय एक स्कूली छात्रा पर तेजाब से हमले में शामिल तीन आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन आरोपियों ने बुधवार को छात्रा पर तेजाब से हमला किया था। तीनों आरोपियों की पुलिस हिरासत शनिवार को खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 14 दिसंबर को गिरफ्तार करने के बाद तीनों आरोपियों- सचिन अरोड़ा, हर्षित अग्रवाल उर्फ हनी और वीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू को द्वारका अदालत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली छात्रा पर तेजाब हमले की चौंकाने वाली घटना के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को फ्लिपकार्ट को भी नोटिस जारी किया, क्योंकि आरोपियों ने फ्लिपकार्ट से तेजाब खरीदा था। द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि फ्लिपकार्ट के माध्यम से तेजाब ऑनलाइन खरीदा गया।

विक्रेता और विशेष लेनदेन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए फ्लिपकार्ट को एक नोटिस भेजा गया है। फ्लिपकार्ट से तेजाब की बिक्री से संबंधित नियमों के अनुपालन के बारे में भी पूछा है। बाजार में तेजाब की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन आरोपित सचिन ने इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन खरीदा था।

गौरतलब है कि द्वारका मोड़ के पास बुधवार सुबह 17 वर्षीय स्कूली छात्रा पर तेजाब से हमला किया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही लड़की पर तेजाब फेंकने की साजिश रची थी। तीनों आरोपी उसी मुहल्ले के रहने वाले हैं, जहां छात्रा रहती है।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading