25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

काशी विश्वनाथ धाम के लिए गर्मी से शुरू होगी वॉटर टैक्सी सेवा

वाराणसी (यूपी), 19 दिसंबर (आईएएनएस)| अगले साल की गर्मी से तीर्थयात्रियों को काशी विश्वनाथ धाम और घाटों तक ले जाने के लिए वॉटर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। इससे शहर की सड़कों से वाहनों का भार कम होगा। अगले साल होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और जी20 कार्यक्रमों से पहले वॉटर टैक्सी सेवा शुरू होने की संभावना है। संभागायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार, ”तीन-चार माह में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रमुख कार्य किए जाएंगे। इस दौरान सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाएगा और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कदम उठाए जाएंगे। यातायात को कम करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। शहर की सड़कों पर लोड कम करने के लिए प्रशासन गंगा में वॉटर टैक्सियां चलाने की योजना पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जल टैक्सी परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी मोड पर शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के अनुकूल सौर ऊर्जा से संचालित होंगी।

उन्होंने कहा, शुरुआत में हमने नमो घाट और रविदास घाट से काशी विश्वनाथ धाम तक जल टैक्सी संचालित करने की योजना बनाई है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment