22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

तुनिषा शर्मा की मां ने कहा, शीजान ने मेरी बेटी को धोखा दिया और उसका इस्तेमाल किया

मुंबई, 26 दिसम्बर | टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मां ने अभिनेत्री केसह-अभिनेता शीजान खान पर धोखा देने और उसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस सबके बारें में खुलासे करते हुए अभिनेत्री की मां ने एक वीडियो साझा किया है।

24 दिसंबर को मुंबई में धारावाहिक के सेट पर आत्महत्या करने वाली 20 वर्षीय अभिनेत्री अपने ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सह-अभिनेता शीजान मोहम्मद खान के साथ रिश्ते में थीं।

तुनिषा की मां द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किए जाने के बाद शीजान को गिरफ्तार किया गया था।

पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के मुताबिक, 15 दिन पहले रिश्ते में रहे दोनों अभिनेताओं का ब्रेकअप हो गया। तुनिषा की मां अपनी बेटी के मानसिक तनाव के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहरा रही हैं।

वीडियो में अभिनेत्री की मां ने कहा, “एक अन्य महिला के साथ संबंध होने के बावजूद, उसने तुनिषा के साथ संबंध बनाए रखा। उसने तीन-चार महीने तक उसका इस्तेमाल किया। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि शीजान को सजा मिलनी चाहिए, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। मैं मैंने अपना बच्चा खो दिया है।”

इससे पहले तुनिषा के अंकल पवन शर्मा ने मीडिया को बताया था कि शीजान के कई और लड़कियों के साथ संबंध थे।

तुनिषा ने 2013 में ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरूआत की। कई टीवी शो में अभिनय करने के अलावा, उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों ‘फितूर’, ‘बार बार देखो’ और ‘कहानी 2’ में अभिनय किया है।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading