September 1, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, मंगलवार से लागू होगी कीमत

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर | मदर डेयरी ने मंगलवार से दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है। दरअसल लागत में बढ़ोत्तरी का हवाला देते हुए ये दाम बढ़ाए जा रहे हैं। मदर डेयरी ने इस साल 5वीं बार दूध के दामों में बढ़ोत्तरी की है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी कंपनी दूध की एक बड़ी सप्लायर है।

मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत दो रुपए बढ़ाकर 66 रुपए प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपए प्रति लीटर से बढ़ा कर 53 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 47 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने गाय के दूध और दूध के अन्य प्रकारों की कीमतें नहीं बढ़ाई है।

जानकारी के मुताबिक बढ़ी हुई कीमतें 27 दिसंबर से लागू होंगी। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने 21 नवंबर को फुल क्रीम और टोकन मिल्क की कीमत में प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। ताजा बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त, अक्तूबर और नवंबर महीने में कीमतें बढ़ाईं गई थी।

अन्य ख़बरें

असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए अब तक 7.5 करोड़ से अधिक नॉन-ऑडिट करदाताओं ने आईटीआर दाखिल किया: आयकर विभाग

Newsdesk

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

Newsdesk

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading