25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर ने होस्ट की पायजामा पार्टी, आदित्य रॉय कपूर समेत कई स्टार्स हुए शामिल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने रविवार को शादीशुदा जोड़े के रूप में अपना पहला नया साल मनाया। इस मौके पर, आलिया ने मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर पायजामा पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पार्टी में आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी, शाहीन भट्ट, लव रंजन अपनी पत्नी अलीशा वैद के साथ और रोहित धवन अपनी पत्नी जान्हवी देसाई के साथ शामिल हुए। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरों का एक सेट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा: हैप्पी न्यू न्यू.. मेरे सबसे प्यारे लोगों के साथ। तस्वीरों में, आलिया ग्रे पायजामा सेट में दिख रही है, जबकि रणबीर काले पायजामा में नजर आ रहे हैं। आलिया ने अपनी दो सोलो पिक्चर भी शेयर कीं जिसमें वह 2023 का हेडबैंड पहने बालकनी में बैठी हैं।2022 रणबीर और आलिया के लिए खास साल रहा। आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र के साथ सफलता प्राप्त की। वहीं रणबीर ने शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के साथ पर्दे पर धूम मचाया। आलिया और रणबीर ने 2022 में मुंबई में अपने वास्तु निवास में शादी की और नवंबर में अपनी बच्ची राहा का भी स्वागत किया।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading