28.3 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर फिर साथ आए, द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू

द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद हाल में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म द वैक्सीन वॉर का ऐलान किया था। अब सोमवार को अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 534वीं फिल्म द वैक्सीन वॉर की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्सन में लिखा, मैं अपनी 534वीं फिल्म की घोषणा कर रहा हूं!!! द वैक्सीन वॉर का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। तस्वीर में अनुपम को फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है। विवेक द्वारा निर्देशित द वैक्सीन वॉर स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर 11 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोडक्शन का काम विवेक की पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी संभालेंगी। इसके जरिए कोरोना वॉरियर के संघर्ष को दिखाने की कोशिश की जाएगी। बता दें, विवेक और अनुपम ने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म द कश्मीर फाइल्स में साथ काम किया था।

अन्य ख़बरें

रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग ‘जी लेंगे’, पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक

Newsdesk

जब 18 साल की नरगिस ने किया एक्टिंग डेब्यू तो नाम था ‘रोड़ा’, ऐसे बनीं सिनेमा जगत की ‘शम्मी आंटी

Newsdesk

दीनानाथ मंगेशकर: पांच साल की उम्र में संगीत की शुरुआत, नाटकों में निभाते थे महिला पात्रों का किरदार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading