31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

भुवन बाम की ताजा खबर डिज्नी+ हॉटस्टार पर हुई रिलीज

मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम की दूसरी वेब सीरीज ताजा खबर डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। छह एपिसोड की यह सीरीज एक क्राइम थ्रिलर है जो स्लम में रहने वाले एक लड़के के अमीर बनने की रोलरकोस्टर कहानी को दिखाती है। इस सफर के दौरान वह एक खूंखार अपराधी बन जाता है। सीरीज के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भुवन की जमकर तारीफ हो रही है। लोग उनके नए अंदाज को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भुवन के अपने बनाए हुए किरदारों को निभाने से लेकर इस नए अवतार में ढलने तक, यह शफर बेहद सराहनीय है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि उन्होंने सुबह 5 बजे सीरीज खत्म की है। यह बिंज वॉच के लिए एकदम सटीक वेब सीरीज है। एक दर्शक ने फिल्म की फीमेल लीड श्रिया पिलगांवकर की तारीफ करते हुए लिखा कि गिल्टी माइंड्स और मिर्जापुर के बाद इसमें भी उन्होंने कमाल का काम किया है। सीरीज के रिलीज से पहले भुवन ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग में कई जानेमाने यूट्यूबर और इनफ्लुएंसर पहुंचे। ताजा खबर की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची प्राजक्ता कोली अपने यूट्यूब चैनल मोस्टली सेन के लिए जानी जाती हैं। प्राजक्ता पिछले साल फिल्म करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो में नजर आई थीं। इसके अलावा द कपिल शर्मा शो फेम चिंकी-मिंकी भी यहां नजर आईं। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और जाकिर खान ने भी स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की। ताजा खबर में भुवन बाम के साथ जेडी चक्रवर्ती और श्रिया पिलगांवकर भी नजर आए हैं। ट्रेलर में देखा गया था कि भुवन इस सीरीज में एक सफाई कर्मचारी की भूमिका निभा रहे हैं वहीं श्रिया एक सेक्स वर्कर के किरदार में हैं। यह एक हिंसक दृश्यों से भरी क्राइम ड्रामा सीरीज है। इसका निर्देशन हिमांक गौड़ ने किया है। यह सीरीज 6 जनवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होनी थी लेकिन इसे एक दिन पहले ही जारी कर दिया गया।

अन्य ख़बरें

ग्राम चिकित्सालय- 2 में मेरा किरदार नई जिम्मेदारियों और बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा: आकांक्षा रंजन कपूर

Newsdesk

‘गदर: एक प्रेम कथा’ की फुटफॉल को लेकर अमीषा पटेल का दावा, शेयर किए स्क्रीनशॉट

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच हेली शाह की सलाह, बचत और सही निवेश से ही मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading