फिल्ममेकर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ने दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। इन दिनों आरआरआर ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में है। अब फिल्म ने बियॉन्ड फेस्ट में इतिहास रच दिया है। दरअसल, फिल्म को 9 जनवरी को टीसीएल चीनी आईमैक्स थिएटर में प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें कुल 932 लोग बैठ सकेंगे। हैरानी वाली यह है कि आरआरआर के सारे टिकट महज 98 सेकंड में बिक गए। इस खबर की पुष्टि बियॉन्ड फेस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, यह ऑफिशियल और ऐतिहासिक है। फिल्म आरआरआर ने 98 सेकंड में सारे टिकट बेच दिए। किसी भी भारतीय फिल्म की इस प्रकार की स्क्रीनिंग इससे पहले कभी भी नहीं हुई, क्योंकि इससे पहले आरआरआर जैसी कोई फिल्म बनी ही नहीं। धन्यवाद। सैकनिल्क के अनुसार, आरआरआर ने भारत में 903.68 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, विदेशों में इसने 221.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।


