28.3 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बात कर जोशीमठ मामले पर जानकारी ली

नई दिल्ली, 11 जनवरी | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है। जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने मुख्यमंत्री से जोशीमठ में मौजूदा हालात और बचाव अभियान का फीडबैक लिया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्र जोशीमठ में सामने आ रहे हालात पर करीब से नजर रखे हुए है। बता दें कि इससे पहले आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सीएम धामी से बात की थी।

जोशीमठ में भू धंसाव को लेकर वहां संकट की स्थिति बरकरार है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद है। इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर जोशीमठ के मुद्दे पर बातचीत की है। जानकारी के अनुसार गृह मंत्री ने केंद्र की तरफ से उत्तराखंड को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।

जोशीमठ के पल पल के घटनाक्रमों और आवश्यक कार्यवाहियों पर केंद्रीय नेतृत्व नजर बनाए हुए हैं। वहीं सीमा प्रबंधन सचिव डॉ. धर्मेंद्र सिंह गंगवार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम भी जोशीमठ में हालात का जायजा ले रही है। ये टीम जल्द ही केन्द्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

अन्य ख़बरें

मिजोरम ने सीमा पार नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की

Newsdesk

उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा’, गृह मंत्री अमित शाह ने ‘टीएमसी के गुंडों’ को दी चेतावनी

Newsdesk

अरुणाचल: सेना की ‘स्पीयरहेड डिवीजन’ सीमावर्ती घाटियों में स्वच्छता अभियान का कर रही नेतृत्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading