21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल प्लेन क्रैश : विमान में सवार 72 लोगों में 5 भारतीय

काठमांडू, 15 जनवरी | नेपाल के पोखरा में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में पांच भारतीय नागरिक भी सवार थे और अब तक कम से कम 30 शव बरामद किए जा चुके हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, क्रू मेंबर्स सहित विमान में 72 यात्री सवार थे, जिसमें 53 नेपाली नागरिक थे और 5 भारतीय, जबकि 4 रूसी, 2 दक्षिण कोरियाई, आयरलैंड, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के एक-एक नागरिक थे।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

कास्की जिले के मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी ने पुष्टि की कि अब तक 30 यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं।

यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला एक एटीआर 72 विमान पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading