29.8 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अक्षय और इमरान की सेल्फी का मोशन पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार के लिए कहा जाता है कि उनकी साल भर में 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं। साल 2022 में उनकी पांच फिल्में रिलीज हुई थीं। अब साल 2023 की शुरुआत हुई है और उनकी पहली फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी फिल्म सेल्फी का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें उनके को-स्टार इमरान हाशमी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर देखकर फैंस इसके लिए एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म के मोशन पोस्टर में ऐसा क्या है।अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों गुस्से में हैं और फाइट करने के मूड में हैं। इमरान हाशमी ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। वहीं, बैकग्राउंड में काफी भीड़ नजर आ रही है जिसे पुलिस कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। अक्षय कुमार ने मोशन पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, फैन स्टार बनाता है और फैन ही स्टार को खत्म भी कर सकता है। जानिए क्या हुआ जब एक फैन अपने ही आइडल के खिलाफ हो गया। 24 फरवरी को सिनेमाघरों में देखिए सेल्फी। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी के मोशन पोस्टर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टार और फैन के बीच भिड़त देखने को मिल सकती है।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading