24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल के विमान दुर्घटनास्थल से अब तक 71 शव बरामद

काठमांडू, 18 जनवरी | नेपाल में मंगलवार को विमान के दुर्घटनास्थल से एक और नेपाली यात्री का शव मिलने के साथ ही मौतों की संख्या बढ़कर 71 हो गई हैं, लेकिन अभी आखिरी लापता यात्री की पुष्टि होना बाकी है। कास्की जिले के सहायक मुख्य जिला अधिकारी गुरु दत्ता ढकाल ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, हमें सेती नदी में एक और शव मिला है। जिसके चलते बरामद शवों की कुल संख्या 71 तक पहुंच गई है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, येती एयरलाइंस का एक विमान रविवार को पोखरा शहर की सेती नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

सोमवार शाम तक कुल 69 शव बरामद किए जा चुके थे, जिनमें 69 शव सेती नदी में मिले थे और दुर्घटनाग्रस्त विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स सोमवार को निकाले गए।

मंगलवार तड़के दुर्घटनास्थल पर 70वां शव बरामद किया गया।

ढकाल ने कहा, 72वें व्यक्ति के पैर बरामद किए गए थे, हालांकि, हम अभी तक इसका पता नहीं लगा पाए हैं।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना ‘शर्मनाक’: लूला

Newsdesk

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

Newsdesk

Leave a Comment