26.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आठ स्पीकर से गूंजा तेज DJ, सड़क पर लगा जाम; समिति संचालक समेत दो पर FIR



जबलपुर। पड़ाव वाली काली माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में ग्वारीघाट पुलिस ने पूजा समिति और डीजे संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आठ बड़े स्पीकरों पर तेज आवाज में गाने बजाए जाने से सड़क पर भीड़ जमा हो गई और जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, बादशाह हलवाई मंदिर, इंद्रपुरी निवासी प्रतीक रावत (27) ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि नवरात्रि के दौरान शिवकला मंदिर मां शारदा परिवार समिति ने बादशाह हलवाई मंदिर के पास शारदा माता की प्रतिमा स्थापित की थी। 25 अक्टूबर की रात पड़ाव वाली काली माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए भटोली कुंड की ओर जा रही थी।
प्रतिमा के स्वागत के लिए समिति संचालक प्रवीण उर्फ गुड्डू अहिरवार ने मंच बनाया था। आरोप है कि डीजे विजय के संचालक सोनू रैदास ने वहां आठ बड़े स्पीकर लगाकर तेज आवाज में गाने बजाए। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और नाच-गाना शुरू हो गया। रात करीब एक बजे दुकानदारों के घर लौटने के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
बिना अनुमति बज रहा था डीजे
शिकायत की जांच में सामने आया कि डीजे बजाने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने इसे जिला दंडाधिकारी के ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल नियंत्रण संबंधी आदेशों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की।
ग्वारीघाट पुलिस ने समिति संचालक प्रवीण उर्फ गुड्डू अहिरवार और डीजे संचालक सोनू रैदास के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देवी तालाब संरक्षण पर एनजीटी की अहम कार्यवाही

Newsdesk

पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे किसानों ने विधायक गौरव सिंह पारधी के सामने किया अनशन समाप्त

Newsdesk

राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने ग्वालियर रवाना हुई छिंदवाड़ा परिक्षेत्र की टीम

Newsdesk

Leave a Comment