23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी कमी लाने के लिए सभी से प्रयास करने का आह्वान किया

नई दिल्ली, 18 जनवरी | केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि 2025 के अंत से पहले सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी तक कम करने के लिए सभी के प्रयास जरूरी हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने भाग लिया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि ट्रक चालकों के काम के घंटे निर्धारित करने के लिए देश में जल्द ही एक कानून लाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मेगास्टार अमिताभ बच्चन, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु और कई अन्य ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

अधिकारियों ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क हादसों से होने वाली मौतों और घायलों की संख्या में कमी लाने के लिए इंजीनियरिंग, एन्फॉस्र्मेंट, शिक्षा और आपातकालीन की पहल की है। इस वर्ष, ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया, जिसका उद्देश्य ‘सभी के लिए सुरक्षित सड़कों’ का प्रचार करना था।

सप्ताह के दौरान, मंत्रालय ने दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ‘नुक्कड़ नाटक’, संवेदीकरण अभियान, स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं, कारपोरेट के सहयोग से सड़क सुरक्षा प्रदर्शनियां, वॉकथॉन, टॉक शो और पैनल चर्चाओं, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और उद्योग के नेताओं के साथ पैनल चर्चा सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया।

इसके अलावा, एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल आदि जैसी सड़क की मालिक एजेंसियों ने यातायात नियमों और विनियमों के अनुपालन, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, टोल प्लाजा पर चालकों के लिए आंखों की जांच शिविर और सड़क इंजीनियरिंग से संबंधित अन्य पहलों से संबंधित विशेष अभियान चलाए।

अन्य ख़बरें

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading