26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जोशीमठ आपदा : एनडीएमए की रिपोर्ट के बाद पुनर्वास की कार्यवाही शुरू होगी

हल्द्वानी/नैनीताल, 18 फरवरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर सरकार ने योजना तैयार कर ली है और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट आने के बाद सरकारी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

श्री धामी ने हल्द्वानी दौरे पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि मकानों तथा भवनों के मुआवजा का प्रवाधान कर लिया गया है। एनडीएमए की रिपोर्ट आने के साथ ही सम्पूर्ण पुनर्वास कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैरसैण में होने वाले आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारी की जा रही है।

उत्तराखंड के विकास के लिए हमने सन् 2025 तक विकल्प रहित संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड की होगी। उन्होंने कहा कि बजट को औद्योगिक, कृषि, रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ्य को देखते हुए तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल के खिलाफ अध्यादेश जैसा बड़ा कानून आने वाले समय में एक बड़ी नजीर बनेगा, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद ना हो सके। उन्होंने कहा कि गैरसैण में होने वाले आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading