23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

उर्फी जावेद खतरों के खिलाड़ी 13 में आएंगी नजर ! आफत में डालेंगी अपनी जान

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। उनके अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि अपने आउटफिट के लिए उर्फी जावेद ट्रोल्स का भी खूब निशाना बनती हैं। इन दिनों उर्फी जावेद रिएलिटी शो में ज्यादा हाथ आजमा रही हैं। उन्हें लेकर अब यह भी खबर आ रही है कि जल्द ही उर्फी को खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, उर्फी जावेद, रोहित शेट्टी के शो की कंफर्म कंटेस्टेंट भी बताई जा रही हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी जावेद को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था। बताया जा रहा है कि वह शो की कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में भी शामिल हो सकती हैं। हाल ही में उन्हें शो के प्रोड्यूसर के ऑफिस के पास भी देखा गया था, जिसने उनके खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने की बात को और भी हवा दे दी है। सूत्रों का कहना है कि अगर उर्फी और मेकर्स के बीच बातचीत ठीक जमी तो एक्ट्रेस रोहित शेट्टी संग शो के लिए उड़ान भरेंगी।वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो बड़े भैया की दुल्हनिया से की थी। इसके बाद उन्होंने मेरी दुर्गा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की, बेपनाह और पंच बीट सीजन 2 जैसे शोज में काम किया। वह रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स-4 का भी हिस्सा रहीं।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading