27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

डीजे पर डांस करते समय शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

गाजियाबाद, 9 मार्च | उत्तर प्रदेश में मोदीनगर के फफराना बस्ती मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर कालोनी में डीजे पर डांस करने के दौरान 30 साल के एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। नगर की फफराना बस्ती मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर कालोनी निवासी विनीत कुमार (30) परिवार सहित रहते थे। वह प्रोफेसनल फोटोग्राफी कर परिवार का लालन पालन करते थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार को पहले अपने परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर जमकर होली खेली। होली खेलने के बाद वह कॉलोनी में ही बज रहे डीजे पर डांस करने लगे।

बताया जा रहा है कि दस मिनट तक डांस करने के बाद अचानक उनके सिर व सीने में जोर से दर्द हुआ। पहले उन्होंने अपना सिर पकड़ा और फिर छाती पर हाथ रखा और नीचे गिर गए।

डीजे पर डांस करने वाले अन्य लोगों को काफी देर तक गिरने का पता ही नहीं चला। इसके बाद एक युवक ने उसे देखा।

वहां पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां पर मृत घोषित कर दिया गया।

डॉक्टर ने बताया की हार्ट अटैक होने से मौत हुई है। हार्ट अटैक से अचानक हुई 30 साल के विनीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

बता दें कि इन दिनों युवाओं की हार्ट अटैक से मौत के मामले अचानक बढ़ गए हैं। विनीत की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। विनीत की कमाई से ही पूरे परिवार का पालन होता था।

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment