25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तेजस्वी ने सीबीआई के समन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी

पटना, 16 मार्च | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा जारी समन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सीबीआई ने तेजस्वी को 4, 11 और 14 मार्च के लिए तीन समन जारी किए थे, लेकिन वह व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए एक बार भी पेश नहीं हुए।

बुधवार को उन्होंने हाईकोर्ट से सीबीआई के समन को रद्द करने की गुहार लगाई।

याचिका पर सुनवाई गुरुवार को न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की अगुआई वाली पीठ करेगी।

सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी थी। सीबीआई ने इस मामले में कुल 16 लोगों को तलब किया था।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading