30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सोमवार को भी नहीं चल पाई लोक सभा, कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

नई दिल्ली, 20 मार्च | राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर लगातार छठे दिन सोमवार को भी लोक सभा सुचारू ढंग से नहीं चल पाई। सुबह 11 बजे पहले सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया और 2 बजे भी सदन में हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही को मंगलवार, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। हालांकि, सोमवार को दोपहर बाद 2 बजे जब लोक सभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो इस बार सदन में कांग्रेस की रणनीति थोड़ी बदली नजर आई। 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सांसदों ने ‘राहुल गांधी, माफी मांगो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए, वहीं कांग्रेस ने बिल्कुल नई रणनीति अपनाते हुए अपने सांसदों को शांति से अपनी-अपनी सीट पर बैठने को कह दिया।

भाजपा सांसदों की नारेबाजी के बीच पीठासीन सभापति किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने जरूरी कागज सदन के पटल पर रखवा कर सदन की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

इससे पहले सोमवार को ही सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोक सभा में दोनों पक्षों की तरफ से हंगामा शुरू हो गया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को बात कर संसद चलने देने का रास्ता भी निकालने की गुजारिश की। वे लगातार प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते रहे लेकिन हंगामा लगातार जारी रहने पर उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था।

अन्य ख़बरें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading