25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिजनौर में डॉक्टरों ने लड़की के पेट से 2 किलो 500 ग्राम ‘बालों का गुच्छा’ निकाला

बिजनौर, 30 मार्च | यूपी के बिजनौर जिले में एक असामान्य सर्जरी में डॉक्टरों ने बिजनौर नगर में रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की के पेट से 2 किलो 500 ग्राम बालों का गुच्छा निकाला। बच्ची को बाल नोचने और निगलने की आदत थी जो ‘ट्राइकोफैगियाइस’ नामक एक विचित्र विकार से पीड़ित थी। यह मामला बाल खाने ‘ट्राइकोटिलोमेनिया’ से जुड़ा हुआ था। वह जब तेज दर्द से पीड़ित हुई तो उसे बिजनौर शहर सिविल लाइंस स्थित बीना प्रकाश नसिर्ंग होम में लाया गया।

पीडियाट्रिक सर्जन डॉ प्रकाश ने क्लीनिकल जांच की और महसूस किया कि लड़की के पेट में कोई गांठ है।

प्रकाश ने कहा, हमने एक सीटी-स्कैन किया, जिसमें ‘ट्राइकोबोजर’ या पेट में बालों का एक द्रव्यमान दिखा और द्रव्यमान का कुछ हिस्सा ग्रहणी में जा रहा था, जो छोटी आंत का पहला भाग था।

उन्होंने कहा, चूंकि बाल पेट में नहीं घुलते हैं, यह पाचन तंत्र में रहता है और फिर एक गेंद या द्रव्यमान में बदल जाता है, जो बढ़ता रहता है, हालांकि यह बच्चों में बहुत कम देखा जाता है।

मेडिकल टीम ने लड़की के पेट से बालों का गुच्छा निकालने के लिए दो घंटे की सर्जरी की। बच्ची की सेहत में अब सुधार हो रहा है।

प्रकाश ने कहा कि लड़की के माता-पिता को भी उसकी आदत के बारे में नहीं पता था, लेकिन समय पर इलाज नहीं कराने से आंतों में रुकावट, आंतों में छेद या पेट की दीवार और छोटी आंत में छेद जैसी जटिलताएं हो सकती थीं।

अन्य ख़बरें

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading