26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

फतेहपुर सीकरी में विदेशी सैलानियों पर

आगरा (उप्र), 31 मार्च | फतेहपुर सीकरी स्मारक पर मधुमक्खियों के हमले में करीब आधा दर्जन विदेशी पर्यटक घायल हो गए।

घटना गुरुवार दोपहर की है। घायल पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक दीपक कुमार ने कहा, ये विदेशी एक समूह में थे, जिनमें ज्यादातर फ्रांस के पर्यटक थे और आगरा गेट से फतेहपुर सीकरी में दीवान-ए-आम की ओर जा रहे थे।

आगरा शहर से 40 किलोमीटर दूर राजस्थान की सीमा की ओर स्थित फतेहपुर सीकरी के स्मारक पर मधुमक्खियों का हमला कोई नई बात नहीं है।

बुलंद दरवाजे के ऊपरी मोड़ और फतेहपुर सीकरी में शाही जामा मस्जिद के मेहराब पर मधुमक्खी के छत्ते आम हैं।

एएसआई के एक अधिकारी ने कहा, हम स्मारकों में मधुमक्खियों के छत्ते के प्रसार की समस्या से निपटने के लिए एक विस्तृत योजना बना रहे हैं।

अन्य ख़बरें

2014 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने खुद तोड़ा था ‘प्रधानमंत्री’ का सुरक्षा प्रोटोकॉल, ‘मोदी स्टोरी’ ने जारी की वीडियो

Newsdesk

दांतों का पीलापन : बेकिंग सोडा से नींबू तक, जानिए किसका है फायदा और किससे हो सकता है नुकसान

Newsdesk

मार्च में लाइसेंस खत्म, फिर भी चल रहा था पैथोलॉजी सेंटर; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया सील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading