September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कर्नाटक : कर्ज से परेशान होकर एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या

दक्षिण कन्नड़, 31 मार्च | कर्नाटक के मंगलुरु में एक लॉज में एक परिवार के चार सदस्यों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता शुक्रवार सुबह चला।

पुलिस ने कहा कि लॉज में एक कमरा 27 मार्च को 30 मार्च तक के लिए बुक किया गया था। शुक्रवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर परिवार के सदस्यों को मृत पाया।

मृतकों की पहचान मैसूर के विजय नगर इलाके के निवासी देवेंद्रप्पा (48), उनकी पत्नी निर्मला (48) और बेटियों चैत्रा और चैतन्या के रूप में हुई है। दोनों नौ साल की हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देवेंद्रप्पा ने अपनी पत्नी और बेटियों को जहर दिया और बाद में खुद को फांसी लगा ली।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि परिवार कर्ज के चलते इतना बड़ा कदम उठा रहा है।

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त कुलदीप जैन ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading