35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नहीं रहे झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

रांची, 6 अप्रैल | झारखंड के शिक्षा एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार सुबह चेन्नई के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। लगभग डेढ़ साल पहले चेन्नई के एमजीएम हेल्थ केयर हॉस्पिटल में उनका लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से वह स्वस्थ थे। लगभग 20 दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची से एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था, लेकिन इस बार उन्हें बचाया नहीं जा सका। झारखंड में टाईगर के नाम से मशहूर जगरनाथ महतो झारखंड मुक्ति के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। गिरिडीह के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक चुने गए। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 6 और 7 अप्रैल को राजकीय शोक घोषित किया है। जिन भवनों में नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं वहां ध्वज झुके रहेंगे। इसके साथ ही 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों को बंद रखने की भी घोषणा की गई है। गुरुवार शाम चार बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।

एक किसान परिवार में जगरनाथ महतो का जन्म वर्ष 1967 में हुआ था। राजनीति में जगरनाथ महतो ऐसी शख्सियत थे जिनका पक्ष और विपक्ष दोनों सम्मान करता था। डुमरी विधानसभा क्षेत्र जहां से वे जीतते आये थे, वहां वे इतने लोकप्रिय थे कि लगातार चौथी बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें वहां से जिताकर विधानसभा भेजा था।

अन्य ख़बरें

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

सिद्दारमैया का विमान जयपुर डायवर्ट, खराब मौसम के चलते बदला रूट

Newsdesk

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading