25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

टिकैत पर स्याही फेंकने वाले कर्नाटक कार्यकर्ता को मिली धमकियां, शिकायत दर्ज

बेंगलुरु, 7 अप्रैल | पिछले साल मई में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने वाले कर्नाटक के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बेंगलुरू के येलहंका न्यूटाउन पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत में भरत शेट्टी ने दावा किया कि उन्हें फेसबुक और व्हाट्सऐप पर ओसामा शाह नाम के व्यक्ति से धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं।

शेट्टी ने कहा कि बदमाश ने उन्हें चेतावनी दी कि हम राकेश टिकैत के अपमान और हमले का बदला लेंगे। आपका समय शुरू हो गया है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया, यह ओसामा शाह एक महीने से मुझे खत्म करने की धमकी दे रहा है। वह परिवार को भी धमका रहा है।

बता दें, जब टिकैत 30 मई, 2022 को बेंगलुरु के गांधी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब शेट्टी ने अपने सहयोगियों शिवकुमार, प्रदीप कुमार और उमादेवी के साथ टिकैत पर हमला किया था।

पुलिस ने 450 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी और 20 चश्मदीदों के बयान दर्ज किए थे। चार्जशीट में 89 गवाहों को नामजद किया गया है।

अन्य ख़बरें

दिग्विजय दिवस : स्वामी विवेकानंद के शब्द आज भी दुनिया में गूंजते हैं, पीएम मोदी समेत मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

Newsdesk

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading