September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कर्नाटक चुनाव : नड्डा व शाह उम्मीदवारों के चयन को लेकर कर रहे बैठक

नई दिल्ली, 8 अप्रैल | कर्नाटक विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कर्नाटक कोर ग्रुप के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं।

नड्डा के आवास पर हो रही इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, कर्नाटक चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कर्नाटक प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील समेत कई अन्य नेता भी मौजूद हैं।

बैठक में कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी जेपी नड्डा के आवास पर उम्मीदवारों के चयन के लिए देर रात तक मैराथन बैठक हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक कोर ग्रुप की बैठक में एक-एक सीट को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, रविवार 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है, इसमें उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading