23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रिंकू की धमाकेदार पारी के बाद केकेआर ने यश दयाल को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

अहमदाबाद, 10 अप्रैल | अंतिम 5 गेंदों में टीम को 28 रन की जरूरत थी, रिंकू सिंह ने एक अविश्वसनीय पारी खेलते हुए गेंदबाज यश दयाल की पांच गेदों पर छक्का लगाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को नाटकीय अंदाज में जीत दिला दी। दयाल इस दिन को कभी याद नहीं करना चाहेंगे। आखिरी ओवर में 31 रन देने वाले गेंदबाज का केकेआर ने उत्साहवर्धन किया है।

ट्विटर पर कोलकाता स्थित फ्रैंचाइजी ने लिखा, चिन अप, बालक। बस एक कठिन दिन क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए होता है। आप एक चैंपियन हैं, यश, और आप मजबूत वापसी करने वाले हैं।

आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी।

दयाल द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया और आखिरी पांच गेंदों में 28 रन चाहिए थे, जिसे रिंकू सिंह ने दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर पूरा कर लिया। वह 21 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे।

25 वर्षीय रिंकू ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading