September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पागल हाथी को पकड़ने के लिए कर्नाटक ने शुरू किया ऑपरेशन ‘लोन टस्कर’

दावणगेरे (कर्नाटक), 10 अप्रैल | कर्नाटक के वन विभाग ने पिछले सप्ताह एक छात्रा को मारने और पांच लोगों को घायल करने वाले हाथी को पकड़ने के लिए सोमवार को ऑपरेशन ‘लोन टस्कर’ की शुरुआत की। वन विभाग की योजना ऑपरेशन में छह हाथियों को शामिल करने की है। करीब 150 लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। दस टीमें बनाई जा रही हैं जिनमें 10-10 लोग होंगे।

ड्रोन के जानकार और हाथियों के विशेषज्ञों को बेंगलुरु से बुलाया गया है। टीम इलाके में हाथी के पैरों के निशान के आधार पर ऑपरेशन की शुरुआत कर रही है।

अधिकारियों ने इलाके के ग्रामीणों से रात में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही कहा है कि वे कुछ दिन के लिए खेतों की तरफ भी न जाएं। उन्होंने आग्रह किया है कि लोग ऑपरेशन के दौरान टीमों के पीछे भी न आएं।

इस हाथी के कारण चन्नागिरि तालुका के सोमलापुरा और काशीपुरा गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उसने पूरे इलाके में तबाही मचा रखी है और लोगों पर हमला कर रहा है।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading