24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल 2023: धीमी ओवर गति के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन पर 12 लाख का जुर्माना

चेन्नई, 13 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन पर बुधवार रात एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के रोमांचक मैच में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराकर लगातार दो जीत दर्ज की। आईपीएल ने एक बयान में कहा, राजस्थान रॉयल्स पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में धीमी ओवर गति के लिए जुर्मार्ना लगाया गया है।

इसमें कहा गया है, चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर ने 36 गेंद में से 52 रनों का योगादान दिया। सीएसके कप्तान एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने अच्छी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

बटलर को देवदत्त पडिक्कल (26 में से 38), आर अश्विन (22 में 30) और शिमरोन हेटमेयर (18 में 30) का समर्थन मिला। आरआर ने 175/8 का स्कोर खड़ा किया।

राजस्थान के गेंदबाज संदीप शर्मा ने धौनी और जडेजा के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिए आवश्यक 21 रनों का बचाव किया।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading