33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कश्मीरी भाजपा नेता की हत्या के पीछे लश्कर का हाथ

Kashmir BJP leader Wasim Bari who was shot dead by terrorists in Bandipora on Wednesday evening.

श्रीनगर, 9 जुलाई | उत्तरी कश्मीर के बांदीपोर जिले में बुधवार रात भाजपा नेता और उनके परिवार के दो सदस्यों की हत्या के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। यह बात कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने गुरुवार को कही। आईजी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बांदीपोर में मारे गए नेता के घर का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात की।

उन्होंने कहा, “सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह एक पूर्व नियोजित हमला है।”

उन्होंने बताया कि वसीम बारी बुधवार शाम एक रिश्तेदार से मिलने के बाद घर लौटे थे। उनके पीएसओ (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) उनके कमरे में गए और वह अपनी दुकान पर आ गए जहां उनके भाई और पिता मौजूद थे।

उन्होंने आगे कहा, “एक आतंकवादी ने उन पर करीब से गोलीबारी की, तीनों को सिर में गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।”

आईजी ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया, “यह लश्कर के दो आतंकवादियों का एक समूह है। उनमें से एक पाकिस्तानी आतंकवादी है और दूसरा स्थानीय व्यक्ति आबिद है। बहुत जल्द पुलिस, सीआरपीएफ और सेना इन आतंकवादियों को खत्म कर देगी।”

अन्य ख़बरें

भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि आक्रमणकारियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष का है : मोहन भागवत

Newsdesk

नई दिल्ली, 17 जून  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को अकाल तख्त की ओर से ‘सिख विरोधी’ बताने पर प्रतिक्रिया दी

Newsdesk

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading