29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ईडी ने रांची में जमीन फर्जीवाड़े में सात को किया गिरफ्तार, आईएएस छवि रंजन से होगी पूछताछ

रांची, 14 अप्रैल | ईडी ने रांची में सेना और सरकार की जमीन में फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में एक सर्किल इंस्पेक्टर भानु प्रताप सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गुरुवार को ईडी की टीमों ने झारखंड के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर आईएएस छवि रंजन सहित 18 लोगों के झारखंड, बिहार, बंगाल स्थित 21 ठिकानों पर छापामारी की थी। ईडी ने छापामारी के दौरान छवि रंजन से पूछताछ भी की थी। अब उन्हें आगे की पूछताछ के लिए समन किया जाएगा।

गिरफ्तार लोगों में कारोबारी बंगाल के आसनसोल निवासी कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं।

इन लोगों के ठिकानों पर छापमारी के दौरान ईडी ने जमीन-जायदाद से सैकड़ों डीड, कागजात, हेराफेरी के लिए तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज, सील-मुहर, अंचल कार्यालय के सरकारी रजिस्टर आदि बरामद किए हैं। ये कागजात बड़े-बड़े बक्शों में रखे गए थे।

ईडी ने आईएएस छवि रंजन से उनका मोबाइल लेकर जांच की। इसमें पाया गया कि उन्होंने जमीन हेराफेरी से जुड़े मामले में ईडी की संभावित कार्रवाई और पूछे जाने वाले सवालों के जवाब तैयार कर रखे थे।

बता दें कि छवि रंजन कुछ महीनों पहले तक रांची के उपायुक्त के तौर पर पदस्थापित थे। रांची के बरियातू इलाके में सेना की 4.5 एकड़ जमीन है। इसकी खरीद-बिक्री में फर्जीवाड़े का मामला उनके कार्यकाल के दौरान ही सामने आया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

इसी मामले में ईडी ने पिछले साल नवंबर में कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, रांची में न्यूक्लियस मॉल के मालिक व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, खरीद-बिक्री में शामिल प्रदीप बागची और दिलीप घोष नामक व्यक्तियों और भूमि निबंधन करने वाले अफसरों से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

अन्य ख़बरें

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Comment